लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के मुन्नूगंज मोहल्ले से शिव मंदिर गई 23 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी वंदना पत्नी कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे उसकी 23वर्षीय पुत्री पूजा मिश्रा शिव मंदिर गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, पर उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.