बांदा, मार्च 19 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर में महिला की चेन गुम हो गई। सूचना पर मंदिर के सीसीटीवी खंगाले गए हैं।नवरात्र के प्रथम दिन माता महेश्वरी मंदिर में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे सुखिया पत्नी रामकृपाल निवासी इंदिरा नगर पूजा करने आई थी। भीड़ में उनके गले की चेन किसी ने निकाल ली। चेन में पड़ा लॉकेट सुखिया के कपड़ों में फंसा रहा। उसने बाहर निकलकर कंट्रोल रूम में महिला पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कर्मी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फिर भी उसकी सोने की चेन का सुराग नहीं लग सका है। उधर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं हैं। मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...