मंदिर गई महिला की चेन हुई गुम, खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे
बांदा, मार्च 19 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मंदिर में महिला की चेन गुम हो गई। सूचना पर मंदिर के सीसीटीवी खंगाले गए हैं। नवरात्र के प्रथम दिन माता महेश्वरी मंदिर में सुबह करीब आठ बजे सुखिया पत्नी रामकृपाल निवासी इंदिरा नगर पूजा करने आई थी। भीड़ में उनके गले की चेन किसी ने निकाल ली। वहीं चेन में पड़ा लॉकेट सुखिया के कपड़ों में फंसा रहा। उसने बाहर निकलकर कंट्रोल रूम में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.