मंदिर के स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह आज
वाराणसी, जून 1 -- वाराणसी,मुख्य संवाददाता। कज्जाकपुरा-कोनिया मार्ग स्थित श्रीबिल्वेश्वर महादेव का 14वां स्थापना दिवस महोत्सव दो जून को मनाया जाएगा। समाज के विशिष्टजनों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक मंदिर के संस्थापक नागेंद्र कुमार बाजपेयी ने बताया कि दो जून को प्रातःकाल बाबा बिल्बेश्वर का महारुद्राभिषेक होगा। सायंकाल 6 बजे से शृंगार दर्शन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रात्रि 8:00 बजे विराट आरती होगी। महोत्सव में पूर्व काशीनरेश की पुत्री कुमारी कृष्णप्रिया की उपस्थिति में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले गणमान्य जनों का अभिनंदन होगा। संगत चेतन मठ के महंत बलविंदर सिंह, पुराविद् प्रो. मारुतिनंदन प्रसाद तिवारी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मनारायण दूबे, सुधाकर महिला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.