मंदिर के स्थापना दिवस पर निकाली कलशयात्रा
रांची, मई 6 -- रातू, प्रतिनिधि। श्री हनुमान-राम मंदिर, सरना नगर रातू में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत बुधवार को मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा मंदिर से निकलकर रातू बड़ा तालाब पहुंची, जहां मुख्य पुरोहित ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद महिलाएं देवी मंडप होते हुए पुनः मंदिर पहुंचीं और कलश स्थापित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बजरंग समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मधुकर सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र लाल सिंदुरिया, उपसचिव कामेश्वर कुमार, उपकोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता, कार्यकारी उपाध्यक्ष पिंटू शर्मा, संयोजक स्वामी नायक, सदस्य संजीव शर्मा, जितेंद्र कुमार ठाकुर, विजय वर्मा, राजू नायक, संजय साहू, पवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.