रामपुर, अप्रैल 6 -- बिलासपुर। गांव गोकुल नगरी में स्थित मतुआ समाज के प्राचीन हरि मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मतुआ सेवा ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मंदिर के संरक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना पत्र में ट्रस्ट ने अवगत कराया कि गोकुल नगरी में ग्राम समाज की भूमि पर स्थित यह हरि मंदिर समाज की आस्था का मुख्य केंद्र है। इसका निर्माण पूर्व में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की आपसी सहमति से किया गया था। यहां प्रतिवर्ष विशाल महोत्सव का आयोजन भी होता है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व मंदिर के विकास और सौंदर्यीकरण कार्य को रुकवाने की साजिश रच रहे हैं। मांग की कि मंदिर के सौंदर्यीकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.