रुद्रपुर, मई 5 -- खटीमा। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा नदाना में विधायक भुवन कापड़ी ने पूर्णागिरी मंदिर परिसर में लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण का कार्य किया। जिसमें टीन सेड का विधिवत लोकार्पण किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक कापड़ी का आभार जताया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं आधारभूत विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विकास कार्यों की गति इसी प्रकार जारी रहेगी। इसके उपरांत ग्राम पचौरिया में सीसी मार्ग का भी लोकार्पण किया गया। जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य नेहा जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...