औरंगाबाद, जून 2 -- अंबा के सतबहिनी मंदिर के सौंदर्यीकरण और आर्द्रा नक्षत्र मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। मंदिर न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि बैठक में न्यास समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय बुद्धिजीवी, समाजसेवी और प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर के रंग-रोगन और आकर्षक लाइटिंग की योजना पर चर्चा करना है। इसके लिए सभी की राय ली जाएगी। आर्द्रा नक्षत्र के दौरान आयोजित होने वाले भव्य मेले की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श होगा। मेले में लाखों भक्त शामिल होते हैं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.