मंदिर के समीप मिले शव की हुई पहचान
छपरा, जून 5 -- मिर्गी के दौरे से मौत होने की आशंका मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर के समीप बुधवार की रात मिले युवक के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान राहिमपुर निवासी स्वर्गीय बच्चा मांझी के 18 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक मिर्गी रोग से पीड़ित था। जानकारी के मुताबिक मुन्ना कुमार मंगलवार को बाजार करने के लिए मढ़ौरा आया था, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की मगर उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि गढ़देवी मंदिर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में की। मृतक की माता अनिता देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र लंबे समय से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। पुलिस का मानना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.