जहानाबाद, अप्रैल 23 -- एक पक्ष मंदिर की जमीन की बात बतायी तो दूसरे ने निजी जमीन की बात कही पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, मामला का किया शांत थानाध्यक्ष ने कहा, वरीय अधिकारियों को दी गई है सूचना,जमीन की मापी कराने की बात कही अरवल, निज संवाददाता। जिले के सदर प्रखंड स्थित अबगीला पंचायत के खोखडी गांव में बुधवार की रात देवी मंदिर के पास नीम के पेड़ लगाने को लेकर दो पझो विवाद हो गया। दोनों पक्ष की ओर से तू-तू मैं-में के बाद मामला रोड़ेबाजी तक जा पहुंचा। खोखडी गांव में रोडेबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों पक्षों को बुलाकर मामला शांत कराया। एक पक्ष के कहना थ...