महाराजगंज, मार्च 23 -- झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सदर तहसील के कटहरा खास स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास निर्माण कार्य देख ग्रामीण व श्रद्धालु मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस काम रोकवा दी। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जमीन पर वर्षों से मेले और धार्मिक आयोजन होते आ रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि राजस्व अभिलेखों में राज्यपाल के नाम दर्ज है। इससे संबंधित वाद मंडलायुक्त न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद बिना किसी पैमाइश के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान रामबचन साहनी ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक नितेश कुमार राय ने भारी फोर्स के साथ काम रुकवाकर स्थिति को संभाला। चौकी इंचार्ज बागापार जटाशंकर सिंह ने बताया कि निर्माण कराने वाला पक्ष कोर्ट से जीत का दावा कर रहा है, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.