चंदौली, मार्च 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ईटवा गांव के श्रीपत ब्रम्ह बाबा मंदिर के समीप सरोवर महीनों से दूषित और घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी साफ सफाई को लेकर कर्मचारी अनजान बने हुए है। ग्रामीणों ने सरोवर और मंदिर पर नियमित साफ सफाई कराये जाने की मांग किया है।ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत दर्ज कराये जाने की चेतावनी दी है। श्रीपत ब्रम्ह बाबा मंदिर पर प्रत्येक सोमवार को काफी संख्या में महिलाएं सहित आसपास गांव के लोगों की भीड़ जुटती है।जर्जर मार्ग होने के कारण लोग पैदल ही मंदिर तक आते और जाते है। मंदिर के समीप सरोवर के पास लोग बैठकर आराम और स्नान ध्यान करते है, लेकिन बीते कई माह से सरोवर दूषित और घाटों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे दर्शनार्थियों के साथ ग्रामीणों को काफ...