दरभंगा, मार्च 29 -- बिरौल। प्रखंड के बिरौल स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में रामनवमी के अवसर पर मंदिर के संस्थापक स्व. महेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वरूप धारण किए कलाकारों के हाथों देर शाम प्रतिमा का अनावरण संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को जनसंघ काल के समाजसेवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।मौके पर उनके छोटे पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित ताराकांत झा, राजकुमार सिंह, गणेश झा, संजीव झा जैसे गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। बुद्धिजीवियों ने स्व. महेश्वर प्रसाद सिंह के बताए समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.