मंदिर के शिलापट में नाम अंकित कराया गया
बोकारो, जून 10 -- अंगवाली। विहंगम संत समाज बेरमो कोयलांचल तथा पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव स्थित सदगुरू सदाफलदेव महाराज के मंदिर में विगत 22 मार्च 2022 को शुभ मुहूर्त में सदगुरू की आदमकद संगमरमर की मूर्ति स्थापना में स्थानीय गुरुभाई कमल साव एवं पत्नी तुलिया देवी द्वारा कोई 61 हज़ार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई थी। उन गुरुभाई व उसकी पत्नी ने अपने दिवंगत पिता प्रभु साव एवं माता उपासी देवी की पुण्यस्मृति में दोनों का नाम मंगलवार को मंदिर प्रांगण में लगाए गये शिलापट में अंकित करवाया। विहंगम योग संत समाज अंगवाली के अध्यक्ष नरेश मिश्रा, संयोजक पंचानन साव, परामर्शक अजीत जायसवाल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.