सीवान, अप्रैल 1 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के सिसवन गांव में स्थित नवनिर्मित संकट मोचन मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता आचार्य अमरेश दुबे ने की। उन्होंने बताया कि आगामी 25- 26 अप्रैल को मंदिर का वार्षिकोत्सव है। इस दिन अखंड अष्टयाम व भंडारे का आयोजन करने को लेकर बैठ कर आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय वशिष्ठ सिंह, हरिवंश सिंह, गणेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, धुपनाथ सिंह सहित कई गण्तमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...