गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-37 के झूलेलाल मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर रविवार शाम को पूरे सिंधी समाज को एक सूत्र में पिरो दिया। जहां भक्ति के साथ समाज की गौरवशाली विभूतियों के सम्मानित किया गया। वहीं, बच्चों की ओर से सिंधी गीतों पर प्रस्तुति दी गई। ऐसे छोटे बच्चों को सांस्कृतिक से जोड़ने का अभूतपूर्व प्रयास झूलेलाल सेवा समिति कर रही है। पहली बार सार्वजनिक रूप से अमर लाल कथा के अंतर्गत भगवान झूलेलाल के पावन जन्म का अध्याय आशा पहिलाजानी द्वारा पढ़ा गया। हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जब समिति की महिला विंग और सभी भक्तों द्वारा झूलेलाल चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। तो पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सिंधी समाज की नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ने का ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.