मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। सदर थाना क्षेत्र के निवासी एक शिक्षक की पुत्री (नौवीं की छात्रा) लापता हो गयी है। वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। उसके पिता ने सदर थाना में केस दर्ज कराया है। गायब छात्रा अपने साथ मोबाइल लेकर निकली है। पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...