मंदिर के लिए घर से निकली विवाहिता का अपहरण
सीतामढ़ी, जून 10 -- रीगा। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के लिए घर से निकली एक विवाहिता का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर युवती के पति ने थाना में लिखित आवेदन देकर एफआईआर करायी है। इसमें कुसुमपुर बखरी और बनचौरी गांव निवासी करीब एक दर्जन लोगों को आरोपित किया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर से मंदिर के लिए अपने आठ माह के पुत्र को लेकर पूजा करने गई थी, शाम होने तक जब वह नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया तो पता चला कि उसे सचिन , राहुल, रौशन, गुलशन अपने साथियों के साथ गलत नीयत से लेकर फरार हो गए।जानकारी मिलने पर पति सूरज कुमार जब रौशन कुमार के घर गये तो उसके साथ गाली-गलौज एवं दबिया लेकर मारने को दौरा और कहा कि अब तुम अपनी पत्नी को भूल जाओ वह मेरे साथ है।थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.