बागपत, मार्च 10 -- क्षेत्र के बावली गांव में मंदिर के लाउडस्पीकर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पुलिस ने मंदिर में लगे लाउडस्पीकर के तार काट दिए और दोबारा लाउडस्पीकर न बजाने की चेतावनी दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बड़ौत कोतवाली पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव में उस समय माहौल गर्म हो गया जब मंदिर में लगे लाउडस्पीकर के तार काटे जाने की बात सामने आई।बताया जा रहा है कि पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे लाउडस्पीकर के तार काट दिए, साथ ही भविष्य में लाउडस्पीकर न बजाने की चेतावनी भी दी।जैसे ही यह खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता आक्रोशित हो ...