जौनपुर, फरवरी 15 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के दिन नाउपुर गांव के पूरवा राजेपुर स्थित शिव मंदिर जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए रास्ते को खाली कराकर श्रद्धालुओं का आवागमन बहाल कराया। ग्रामीणों के अनुसार, शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए शिवालय जा रहे थे, तभी मंदिर तक जाने वाले रास्ते पर गोबर व कूड़ा डालकर मार्ग को बाधित कर दिया गया था। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानागद्दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूर लगवाकर रास्ते पर पड़े गोबर व कूड़े को हटवाया और मार्ग को साफ कराया। पुलिस की मौजूदगी में रास्ता पूरी तरह खाली कराया गया, जिसके बाद श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.