देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के नथुवावाला स्थित सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर के महंत को सिर में गोली मारने और मंदिर से बेदखल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। रायपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महंत दयानंद गिरी के अनुसार आरोपियों मनोहर लाल तिवारी, संजय तिवारी और जगवीर नेगी से उनका एक पुराना विवाद कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते धमकी दी गई। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.