मंदिर के बुजुर्ग पुजारी पर हमला
लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई के आम्रपाली विहार कॉलोनी में मंदिर के बुजुर्ग पुजारी राकेश कुमार पांडेय को घर से बुलाकर कुछ युवकों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के बेटे ज्ञानेंद्र पांडेय ने शुक्रवार को पीजीआई थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राकेश पांडेय ने बताया कि वह कई साल से स्थानीय मंदिर में पूजा पाठ, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान कराते आ रहे हैं। उनके अनुसार मंदिर के आसपास की जमीन को लेकर पड़ोस के कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.