हापुड़, मई 12 -- बाइक सवार एक कंपनी के डिलीवरी बाॅॅय ने दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर से टोटी चोरी कर ली। आरोपी युवक की यह शर्मनाक हरकत मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वारदात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने वायल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड बालाजी मंदिर के बाहर लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए वाटर कूलर लगा है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर से डिलीवरी ब्वॉय ने चोरी की टोटी बड़ी संख्या में लोग यहां शीतल जल पीकर गर्मी से राहत पाते हैं। यहां से गुजरने वाले...