मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में बुधवार दोपहर एक बच्चे के गले से हनुमानी काट ली गई। घटना के दौरान वह अपने मां के साथ शिव मंदिर गया था। मां अंदर मंदिर में पूजा करने गई। इस बीच बच्चा खेलते खेलते सड़क पर चला गया। इस दौरान किसी ने उसके गले से हनुमानी काट ली। पूजा करने के बाद मंदिर से निकलने पर मां के सामने यह मामला सामने आया। फिर मां अपने बच्चे के साथ सदर थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उसके आधार पर जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...