लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसे मारपीट कर मंदिर के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता विद्या देवी ने बताया कि उसका शादी 8 जुलाई 2022 को आदित्य कुमार उर्फ दीपक निवासी ज्ञानपुर के साथ हुई थी। विवाह में उसके परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये का दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। आरोप है कि पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन की मांग करते हुए उसे लगातार ताने देते और मारपीट करते थे। अक्टूबर 2025 में मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह करीब चार महीने तक मायके में रही। बाद में रिश्...