नई दिल्ली, जुलाई 4 -- मंदिर में जाते हुए कई बार मन में आता है ना कहीं चप्पल चोरी ना हो जाए। अगर चप्पल चोरी होती है तो या फिर गुस्सा आएगा या फिर मन में ये ख्याल आएगा कि आज का दिन खराब था और इसी वजह नुकसान हो गया। हालांकि ज्योतिषीय मान्यता है कि अगर किसी के साथ ऐसा होता है तो ये बुरा नहीं माना जाता है। कई मान्यताएं हैं कि मंंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना अच्छे समय का संकेत भी हो सकता है। जानिए इस मान्यता के पीछे की क्या वजह है और इस दौरान किन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए?शनि दोष दूर होने की मान्यता ज्योतिष शास्त्र में पैरों और चप्पल का कनेक्शन शनि ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की चप्पल या जूते मंदिर से चोरी होते हैं तो इससे उसकी जिंदगी की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। वहीं इसे शनि दोष के कम ...