भभुआ, दिसम्बर 19 -- मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने से हटाए जाने के बाद परेशान चल रहे थे पुजारी मंदिर के घंटा में रस्सी बांध गले में लगाया और पैर के नीचे बाल्टी रख झुल गए (पेज पांच) मोहनियां, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव के मंदिर में शुक्रवार को पूर्व पुजारी ने मंदिर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर बाद एक ग्रामीण ने जब किसी तरह मंदिर के दूसरे दरवाजे को खोलकर अंदर प्रवेश किया तो नजारा देख हक्का-बक्का रह गया। फिर इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। मृतक 34 वर्षीय प्रदीप कुमार बेलौड़ी निवासी रविन्द्र सिंह के पुत्र थे। बताया गया है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.