रांची, अप्रैल 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हटिया देवी मंडप के पुजारी सुमुख पांडेय को शनिवार को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया है। आरोप आशुतोष गुप्ता उर्फ गोलू, निखिल सिंह उर्फ गुनू, विजय सिंह समेत अन्य पर लगा है। इस संबंध में सुमुख पांडेय ने जगन्नाथपुर थाना में आशुतोष, निखिल, विजय समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुमुख ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार की शाम आरती करने के बाद मंदिर से बाहर निकले। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हालांकि, उन्हें समझाया भी गया। मगर, वे मारपीट शुरू कर दी। बचाने आए पंडित शुभम पाठक एवं अन्य को आरोपियों ने मारकर सिर फोड़ दिया। आरोपियों ने उनकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी भाग निकले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.