रुडकी, अप्रैल 15 -- कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले भोगपुर के बालाजी मंदिर के पुजारी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार कर लिया। उसने मंदिर में चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी की हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। लक्सर कोतवाली में बुधवार को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली थी कि भोगपुर मंदिर में किसी ने पुजारी राजवीर पुत्र पाला निवासी गोधना, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर की हत्या कर दी है। भोगपुर निवासी संजय कुमार की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें बनाई गई। यह भी पढ़ें- भोगपुर पुजारी हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...