लखीमपुरखीरी, मई 1 -- कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज गांव में मंदिर के पास शराब की दुकान खोले जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। गांव के तमाम लोगों ने प्रशासन के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए विरोध किया और मंदिर के पास खोली गई इस दुकान को किसी और जगह ले जाने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर में गांव के तमाम महिला, पुरुष और लड़कियां जाती हैं। वहां शराब की दुकान होना उचित नहीं है। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि अनुज्ञापी की दुकान रानीगंज-झौवापुरवा के नाम से है जो झौवापुरवा में चल रही है। उनको किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...