बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। सोनहा पुलिस ने बैड़वा मंदिर के पास लड़कियों को देखकर अश्लील शब्दों का प्रयोग करने व फब्तियां कसने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाने के एसआई देवमुनि सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आरोपी जितेन्द्र पासवान मंदिर पर आने-जाने वाली लड़कियों को देख अश्लील शब्दों में फब्तियां कस रहा था। उनकी तहरीर पर सोनहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.