मिर्जापुर, मार्च 19 -- जिगना। थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला गांव निवासी शांति देवी पत्नी विनोद कुमार का मोबाइल उचक्के छीनकर भाग निकले। घटना घर से डेढ़ किमी दूर उत्तर कंगला शिवमंदिर के पास गुरुवार की दोपहर दो बजे की है। वह घर से पैदल जिगना की ओर जा रही थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.