बेगुसराय, अप्रैल 17 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी के रेलवे ललित नारायण मार्केट के पश्चिम स्थित हनुमान मन्दिर के सामने दुकान में मीट- मछली बिक रहा है। इससे सनातनी धर्म को मानने वाले लोगों ने क्षोभ व्यक्त किया है। जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रणधीर कुमार आदि ने बिहार के सुशासन सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि नियम को ताक पर रख मंदिर के 100 मीटर के अंदर मांस आदि की दुकान संचालित है। उन्होंने प्रशासन से इस ओर पहल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...