कानपुर, जून 1 -- कल्याणपुर, संवाददाता। इंदिरा नगर के आशा देवी मंदिर के पास बने अवैध निर्माण को केडीए ने ढहा दिया। इस दौरान महंत ने भू-माफिया के इशारे पर केडीए पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का दावा करते हुए महंत ने मौके पर हंगामा भी काटा। हालांकि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं रुकी। केडीए टीम सोमवार को पुलिस फोर्स के साथ अवैध अतिक्रमण गिराने के लिए आशा देवी मंदिर परिसर पहुंची। वहां आशादेवी मंदिर के पास बने महंत आशुतोष गिरि के आश्रम, गोशाला को ढहाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद महंत ने केडीए अधिकारियों को कागजात दिखाकर भूमि संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन होने का दावा किया। केडीए अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाकर नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। अपने समर्थकों संग हंगामा करके ध्वस्तीकरण अभियान रोकने की...