मंदिर के पास जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट
गोरखपुर, जून 10 -- मेडिकल कॉलेज, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुडिला गांव में स्थित शिव मंदिर के पास की जमीन पर कब्जे के प्रयास को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। आरोप है कि एक सिपाही अपने सहयोगियों के साथ मंदिर से सटी जमीन पर दीवार निर्माण कराने पहुंचा। विरोध पर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया और एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मुडिला गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आसपास के श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर के आसपास खाली पड़ी जमीन पर समय-समय पर सब्जी और गल्ला मंडी का बाजार भी लगता है। आरोप है कि मंगलवार को गांव निवासी शत्रुघन, जो कि पुलिस विभाग में सिपाही हैं, अपने कुछ सहयोगियों के साथ मंदिर से सटी ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.