प्रयागराज, अप्रैल 1 -- दारागंज थाना क्षेत्र में बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। ककहरा जालौन निवासी श्याम सुन्दर दारागंज में पानी पुरी का ठेला लगाता है। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि 26 मार्च को बेटा राज कुशवाहा बाइक से हनुमान मंदिर गया था। पूर्वी यमुना द्वार के पास से किसी ने बाइक चोरी कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...