भदोही, मई 18 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली के मुख्य गेट के पास स्थित मंदिर के सामने गोमती सहित ठेला-खोमचा लगा है। दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी अब स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। बता दें कि मंदिर परिसर के आसपास फेंके जा रहे कूड़े-कचरे और बची हुई खाद्य सामग्री से उठ रही दुर्गंध के कारण श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में क्षेत्रीय श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से थाना मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया था। जिससे मंदिर की सुंदरता और भव्यता में चार चांद लग गए थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: कूड़ा डंपिंग के विरोध में मुहल्लेवासियों का श्रमदान लेकिन मंदिर के ठीक सामने ठेला-खोमचा लगाने वालों द्वारा इधर-उधर फेंके जा रहे कचरे ने मंदि...