बलरामपुर, अप्रैल 2 -- तुलसीपुर। स्थानीय विकासखंड की ग्राम पंचायत खैरा में समय माता मंदिर के पास आम के बाग में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। बुधवार शाम दिखे अजगर को ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद कर वन विभाग को सूचना दी। कृष्णागिरी, प्रताप, इंदर कुमार, विनोद और संजय के अनुसार अजगर पिछले कई दिनों से मंदिर परिसर के आसपास नजर आ रहा है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। इस संबंध में तुलसीपुर रेंज प्रभारी मनमोहन पांडेय ने बताया कि टीम मौके पर भेज दी गई है और अजगर को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.