मऊ, मार्च 15 -- मऊ, संवाददाता। कोपागंज ब्लॉक के चौबेपुर मठिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गांव निवासी महाराष्ट्र शिव सेना उत्तर भारतीय के प्रमुख और उद्यमी प्रमोद कुमार चौबे और जिला पंचायत अध्यक्ष ने सहयोग दिया। बीते दिनों मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गांव वालों की पहल के बाद प्रमोद कुमार चौबे ने 51 हजार और जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दस हजार रुपये का सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...