आरा, मार्च 29 -- आरा। शहर के वलीगंज यातायात थाना के बगल में स्थित सती माई मंदिर में हरिकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं पुनः स्थापना के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में आचार्य शैलेन्द्र पाण्डेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई और धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया। उनके निर्देशन में कीर्तन मंडली की ओर सेभजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में राजा कुमार और विशाल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही क्षेत्र की समस्त जनता ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और आयोजन को सफल बनाया। मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद इस तरह के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.