बस्ती, मार्च 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। बस्ती शहर कोतवाली के कम्पनी बाग चौराहे के पास स्थित मंदिर के चबूतरे पर सो रहे एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। कम्पनी बाग चौराहा निवासी नीरज ने तहरीर देकर बताया है कि चौराहे के पास स्थित शंकर भगवान के मंदिर के चबूतरे पर दिन में सोया था। आरोप है कि अचानक वहां पहुंचे दो लोगों ने बिना किसी वजह के उन्हें लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। साथ ही जातिसचूक व अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर महरीखावां निवासी सुरेन्द्र उर्फ चिराग और और उसके भाई सुरजीत के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा कर लिया है। मुकदमे की विवेचना सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी स्तर से की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...