मंदिर के चबूतरे पर बैठने पर दलित से मारपीट, मुकदमा
फतेहपुर, जून 24 -- जाफरगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर हुसेना गांव में मंदिर के चबूतरे पर बैठने को लेकर दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी अमन कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह दूध डेयरी में दूध नपवाने गया था। जिस स्थान पर डेयरी संचालित होती है, वहीं शीतला माता का मंदिर भी स्थित है। डेयरी संचालक अपनी गाय का दूध निकाल रहा था, इसलिए वह मंदिर के चबूतरे पर बैठ गया। आरोप है कि तभी गांव का ही धनंजय तिवारी वहां पहुंचा और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.