फतेहपुर, जनवरी 27 -- थरियांव। थाने के सखियांव स्थित बजहा बाबा के मंदिर में सोमवार सुबह एक युवक का शव घंटे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। फंदे में लटके युवक के घुटनों के बल जमीन पर होने से परिजनों ने हत्या कर फांसी में लटकाए जाने का आरोप लगाया। हत्या के केस दर्ज किए जाने की मांग को लेकर परिजजनों व ग्रामीणों ने प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए पांच घंटे तक शव उठने नहीं दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीएम रिपोर्ट ने युवक की मौत का कारण गले की हड्डी टूटना बताया गया है। थाना क्षेत्र के अचिंतपूर पिटाई गांव निवासी 30 वर्षीय सुशील का शव सखियांव स्थित बजहा बाबा के मंदिर के घंटे में लटकता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और शव को उठने नहीं दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की जांच पड़ताल में जुटी।...