औरैया, मार्च 12 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव माल्हेपुर स्थित राधास्वामी मंदिर में रहने वाली सेवादारिनी की बुधवार शाम अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी मंजू पांडेय पुत्री प्यारे लाल की शादी इटावा जनपद के बकेवर क्षेत्र के गांव करवा खेड़ा में हुई थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही वह ससुराल छोड़कर पिता के घर आकर रहने लगी थीं। करीब 23 वर्ष पहले वह औरैया शहर के मोहल्ला बनारसीदास में रहने लगीं। बाद में वह कोतवाली क्षेत्र के गांव माल्हेपुर स्थित राधास्वामी मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.