मिर्जापुर, मार्च 4 -- जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत रायपुर गाँव स्थित सर्रोईं बाबू मजरा में होली के त्योहार पर मंदिर की सफाई करने पहुंचे विहिप व बजरंग दल के गो-रक्षा प्रमुख एवं उसकी माँ पर दूसरे समुदाय के लोगों ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस अधीक्षक (नगर) नितेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर मातहतों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।एहतियातन गाँव में पुलिस कैंप कर रही है। गाँव निवासी 40 वर्षीय अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्व० चिंतामणि गुप्ता होली पर सुबह नौ बजे प्राचीन शिव मंदिर के आसपास झाड़-झंखाड़ साफ कर रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के लोगों ने लामबंद होकर ईंट-पत्थर व राड सरिया से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर उसकी 60 वर्षीया माँ बुधनी देवी पहुंची तो उसे भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। आसपास जुटती भीड़ देखकर हमलावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.