मंदिर की वर्षगांठ पर बाबा हनुमान का हुआ गुणगान
बुलंदशहर, जून 13 -- धौलाना रोड स्थित हनुमान मंदिर की 32 वीं वर्षगांठ मनाई गई। वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हवन व भजन कीर्तन किया गया। वर्षगांठ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पर तांता लग रहा। सर्वप्रथम सुबह बाबा हनुमान के भव्य श्रंगार से हुई। विधि-विधान से हवन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने आहुतियां दीं। हवन के उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सैकड़ों महिलाएं और अन्य श्रद्धालु भजनों पर झूमते हुए बाबा का गुणगान करते नजर आए। उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जयप्रकाश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, जय वर्मा, पंडित रवि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.