छपरा, मार्च 25 -- पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य मशरक, एक संवाददाता। मशरक प्रखंड क्षेत्र के बंगरा गांव स्थित काली मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर फैलते ही हंगामा शुरू हो गया। बुधवार को सुबह मूर्ति तोड़ने की खबर फैलते ही काफी संख्या में आसपास के लोग मंदिर परिसर में जुटे व हंगामा करने लगे। खबर मिलते ही मशरक डीएसपी संजय कुमार सुधांशु,थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल मे जुट गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी संजय ने सूझबुझ का परिचय देते हुए आक्रोशित लोगो को पहले शांत कराया। गहन जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि गांव के ही एक विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। इस बात की जानकारी स्थानीय राम एकबाल पटेल के विक्षिप्त पुत्र तारकेश्वर पटेल की पत्नी द्वारा दी ...