बदायूं, मई 20 -- मंदिर व तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप एसडीएम बिसौली को दिए पत्र में लगाया है। शिकायतकर्ता अहिवरन सिंह ने बताया कि कस्बा गाजी खां निवासी एक व्यक्ति द्वारा आंवला रोड स्थित भूमि, जो मंदिर एवं जलीय तालाब की भूमि बताई जा रही है, पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया गया है। 22 फरवरी 2023 को राजस्व विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद आज तक भूमि खाली नहीं कराई गई। न्यायालय के आदेश 10 मई 2026 के अनुसार पैमाइश एवं कब्जा हटाने की कार्रवाई पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कराई जानी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...