जौनपुर, मई 31 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा गांव के कोकना मजरा स्थित प्राचीन विष्णु भगवान मंदिर की भूमि पर पेड़ों की कटाई का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में वर्षों पुराने पेड़ बिना प्रशासनिक अनुमति के काटे गए हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से पेड़ों की कटाई कराई। विरोध करने पर ग्रामीणों को डराने-धमकाने का भी प्रयास किया गया, जिससे गांव में तनाव का माहौल है। यह भी पढ़ें- मंदिर की भूमि से पेड़ कटान का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत ग्राम प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्त...