मंदिर की भूमि से पेड़ कटान का आरोप, ग्रामीणों ने की शिकायत
जौनपुर, मई 30 -- खुटहन (जौनपुर)हिन्दुस्तान संवाद। पिलकिछा गांव के कोकना मजरा स्थित प्राचीन विष्णु भगवान मंदिर की भूमि पर लगे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में खड़े वर्षों पुराने पेड़ बिना अनुमति काट दिए गए। उनका कहना है कि इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, बल्कि गांव की धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई हैं। मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि कुछ लोगों ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से पेड़ों की कटाई कराई। विरोध करने पर ग्रामीणों को डराने-धमकाने का भी प्रयास किया गया। इससे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्राम प्रधान समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.